Breaking News

राजस्थान के सवाई माधोपुर में तेज बारिश: केदारनाथ-बद्रीनाथ और गंगोत्री में तापमान माइनस में

अरब सागर से आ रही हवाओं के कारण राजस्थान में बेमौसम बारिश हो रही है। आज भी 7 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट है। सवाई माधोपुर में लगातार बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं। तापमान में गिरावट आई है, जिससे ठंडक बढ़ गई है। उत्तराखंड के 9 जिलों में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री से नीचे रहा। चारधाम में बद्रीनाथ का न्यूनतम तापमान -8 डिग्री , केदारनाथ का -7 डिग्री , गंगोत्री का -4 डिग्री और यमुनोत्री का 0 डिग्री दर्ज किया गया। मध्यप्रदेश के भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, नर्मदापुरम और सागर समेत 25 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट है। इसकी वजह साइक्लोनिक और ट्रफ है।

No comments