थर्मल की कॉलोनी में चोरी का प्रयास
श्रीगंगानगर के राजियासर पुलिस थाना क्षेत्र में स्थित सूरतगढ़ थर्मल प्लांट की आवासीय कॉलोनी में स्थित एक क्वाटर में चोरी का प्रयास किया गया। अज्ञात चोर वारदात करने में सफल नहीं हो सके।
पुलिस के अनुसार गोलूवाला थाना क्षेत्र के गांव खोथावाली निवासी सुलोचना पत्नी सुरेन्द्र कुम्हार ने रिपोर्ट दी कि वह थर्मल की आवासीय कॉलोनी के क्वाटर संख्या आर 5/382 में परिवार सहित रहती हूं। विगत 6 अक्टूबर की रात को मैं व मेरा परिवार सो गया। इस दौरान अज्ञात व्यक्ति ने क्वाटर के बाहर का मुख्य गेट बंद कर दिया। पीछे की तरफ लगे सीसीटीवी कैमरों पर मिट्टी लगा दी ताकि रिकॉडिंग न हो।

No comments