घर से सोना-चांदी के जेवरात व बाइक चोरी
श्रीगंगानगर के सदर पुलिस थाना क्षेत्र के गांव 8 एलएनपी कुंडलवाला में स्थित एक घर से अज्ञात चोर सोना-चांदी के जेवर व बाइक चोरी करके ले गया। पुलिस ने अज्ञात चोरों पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार सुखविन्द्र सिंह ने रिपोर्ट दी कि विगत 11 अक्टूबर की रात 2 से 4 बजे के बीच अज्ञात लोगों ने मेरे घर से चांदी की पायल, सोने का एक मंगलसूत्र, सोने का एक हार सैट, सोने की एक जोड़ी कानों की बालियां, एक अगूंठी व एक बाइक चोरी कर ली। बाइक मेरे ससुर गुरमीत सिंह निवासी मानेवाला सूरतगढ़ के नाम है।

No comments