Breaking News

श्रीगंगानगर की मंडी में अभी भी प्याज के भाव में तेजी बरकरार

देशभर में प्याज की उपलब्धता में सुधार के साथ इसकी कीमतों में नरमी के बावजूद श्रीगंगानगर जिला मुख्यालय पर अभी भी प्याज के भाव में तेजी बरकरार है। नवरात्रों केे चलते आज श्रीगंगानगर फल सब्जी मण्डी में मंगलवार को केला 32 रुपये किलो बोली पर बिका। वहीं बढिया क्वालिटी सेब 90-100 रुपये बिका। अनार 200 रुपये, खीरा 35 रुपये तथा नींबू 120 रुपये बिका। नासिक का प्याज बोली पर 45 रुपये थोक भाव में बिका। लहसून 180-200 रुपये किलो के भाव बिका।

No comments