Breaking News

सालासर धाम के लिए डाक ध्वजा रवाना

श्रीगंगानगर में श्री बालाजी सेवा संघ द्वारा 14वीं डाक ध्वजा सालासर के लिए मंगलवार को रवाना हुई। यह डाक ध्वजा अरोड़वंश मन्दिर बीरबल चौक से धूमधाम से निकली। सेवादार सतीश, प्रभू, प्रिंस बजाज, पवन शर्मा ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री बालाजी सेवा संघ द्वारा डाक ध्वजा यात्रा सालासर के लिए रवाना हुई है। डाक ध्वजा यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। यह यात्रा सालासर पहुंचकर सालासर बालाजी में ध्वजा अर्पण करेंगे।

No comments