Breaking News

बाइकों में आमने-सामने भिड़न्त, चालक की मौत

श्रीगंगानगर के सूरतगढ़ सदर पुलिस थाना क्षेत्र में गांव बुचड़ी के निकट दो बाइकों में आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। एक जना घायल हो गया। पुलिस के अनुसार गांव 53 एनपी निवासी गुरमीत सिंह पुत्र गुरजंट सिंह ने रिपोर्ट दी कि मैं सुरेश कुमार निवासी विजयनगर के साथ बाइक पर सवार होकर पालीवाला से जैतसर की तरफ जा रहा था। बाइक को सुरेश कुमार चला रहा था। रास्ते में सामने से आ रही बाइक ने हमारी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में सुरेश और मैं घायल हो गये। पीछे से आ रही दीप बराड़ ने हम दोनों को सूरतगढ़ के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। वहां सुरेश कुमार ने दम तोड़ दिया।

No comments