गांधी-शास्त्री जयंती पर गूंजा शांति और सद्भावना का संदेश
श्रीगंगानगर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर शुक्रवार को शहर में विभिन्न कार्यक्रम हुए। गांधी चौक पर आयोजित मुख्य समारोह में शांति, अहिंसा, स्वच्छता और सद्भावना का संदेश दिया गया।
समाज कल्याण सप्ताह के तहत सुबह रामलीला मैदान से प्रभात फेरी निकाली गई। अतिथियों ने इसे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। विभिन्न मार्गों से होते हुए प्रभात फेरी गांधी चौक पहुंची। यहां बालिकाओं ने सर्वधर्म प्रार्थना की। वैष्णव जन तो तेने कहिए और इतनी शक्ति हमें देना दाता की प्रस्तुतियों ने माहौल को भावपूर्ण बना दिया। कार्यक्रम के दौरान लोगों को नशामुक्ति, स्वच्छता, शांति और अहिंसा का संकल्प दिलाया गया।
No comments