साइबर ठगों ने 1.10 लाख रुपए ठगे
श्रीगंगानगर के हिन्दुमलकोट पुलिस थाना क्षेत्र के गांव 1 एच बड़ा में रहने वाले एक व्यक्ति से अज्ञात साइबर ठगों ने एक लाख रुपए से अधिक की ठगी कर ली। साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाने के बाद पुलिस ने जीरो नम्बरी एफआईआर दर्ज की है।
पुलिस के अनुसार पीडि़त श्रवण कुमार ने रिपोर्ट दी कि अज्ञात लोगों ने डर व चोट पहुंचाने की धमकी देकर मेरे से एक लाख 10 हजार 409 रुपए की ठगी कर ली।

No comments