बाइक सवार चोर घर से नगदी, सोना-चांदी चुरा कर ले गया
हनुमानगढ़ सदर पुलिस थाना क्षेत्र के चक 36 एसएसडब्ल्यू में स्थित घर से अज्ञात चोर नगदी, सोना-चांदी के जेवर व नगदी चोरी करके ले गया। घर से चुराया सूटकेस एक किलोमीटर दूर खुला पड़ा मिला। पुलिस ने अज्ञात चोरों पर मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार 62 वर्षीय सुखजंट सिंह ने रिपोर्ट दी कि विगत 30 सितम्बर को सुबह मेरी पत्नी अमरजीत कौर नींद से जागी, तो देखा घर का छोटा दरवाजा खुला हुआ था।
कमरे में सामान बिखरा हुआ था। संदूक खुला पड़ा था। संदूक पर रखा सूटकेस गायब था। संदूक संभालने पर पता चला कि अज्ञात चोर संदूक से 50 हजार रुपए की नगदी, सोने की चेन, सोने की अगूंठी, सोने के झुमके गायब थे।

No comments