जिला स्तरीय मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव में नवनियुक्त युवाओं को दिए नियुक्ति पत्र
श्रीगंगानगर में मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव का जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार को नई धानमण्डी स्थित दी गंगानगर ट्रेडर्स एसोसिएशन सभागार में किया गया।
कार्यक्रम में पशुपालन विभाग एवं चिकित्सा विभाग सहित अन्य विभागों में चयनित युवाओं को सरकारी नौकरियों के लिए नियुक्ति पत्र वितरण किए गए। साथ ही पंचायतीराज जन प्रनिधियों का भी सम्मान किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव एवं जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अभिषेक जैन ने दीप प्रज्जवलित करके किया।
No comments