30 लाख लगा कर पत्नी को विदेश में सैटल किया, अब पत्नी ने किनारा कर लिया
श्रीगंगानगर के घमूड़वाली पुलिस थाना क्षेत्र के गांव 60 एलएनपी रिड़मलसर में रहने वाले युवक ने 30 लाख रुपए खर्च करके पत्नी को विदेश में सैटल करवा दिया। अब पत्नी ने उससे नाता तोड़ लिया। परेशान युवक ने अब पत्नी, सास-ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।
पुलिस के अनुसार कस्बे मेें ई-मित्रा संचालक 30 वर्षीय अजय कुमार ने रिपोर्ट दी कि मेरी शादी 2021 में नीतू रानी निवासी विजयनगर के साथ हुई थी। शादी के बाद नीतू ने विदेश में सैटल होने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। आखिरकार हम दोनों ने न्यूजीलैंड में सैटल होने का फैसला लिया। हम दोनों टूरिस्ट वीजा पर न्यूजीलैंड चले गये। नीतू का स्टडी वीजा लेने के लिए मुझे वापिस आना पड़ा।

No comments