Breaking News

श्री दुर्गा मंदिर में कृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन

श्रीगंगानगर के विनोबा बस्ती स्थित श्री दुर्गा मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन पं. मनोज मोहन दास दुबे ने भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं और गोवर्धन प्रसंग का वर्णन किया। उन्होंने गोवंश संरक्षण को भारतीय संस्कृति का आधार बताते हुए गौसेवा का आह्वान किया। कथा में भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे। गोवर्धन पूजा कर छप्पन भोग लगाया गया। कथा की पूर्णाहुति 4 अक्टूबर को हवन और भंडारे के साथ होगी।

No comments