Breaking News

घर से 27 तोला चांदी व दो तोला सोने के जेवर चोरी

हनुमानगढ़ टाउन पुलिस थाना क्षेत्र के गांव रामसरा नारायण में रहने वाला परिवार गहरी नींद में सोता रहा और अज्ञात चोर कमरे में रखी संदूक से सोना-चांदी के जेवर चोरी करके ले गये। सुबह नींद टूटी तो चोरी का पता चला। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार जगनदीप सिंह ने रिपोर्ट दी कि विगत 3 सितम्बर की रात को पूरा परिवार सो गया। रात करीब अढ़ाई से तीन बजे के बीच अज्ञात चोर दीवार फांद कर घर में आये। कमरे में जाकर छोटी संदूक से बड़ी संदूक की चाबी निकाल कर उसमें रखे 27 तोला चांदी के जेवर व दो तोला सोने के जेवर चोरी करके ले गये। अगले सुबह परिवार के लोग जागे तो चोरी का पता चला।

No comments