Breaking News

उदयपुर से सूरत के बीच नई वंदे भारत ट्रेन: कल होगा उद्घाटन

उदयपुर और गुजरात के सूरत के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने सुविधा बढ़ाई है। रेलवे की ओर से सूरत और उदयपुर सिटी के बीच नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन शुरू की जाएगी। यह रेल सेवा मंगलवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन नियमित रूप से संचालित होगी। इस नई वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत कल 2 अक्टूबर को उद्घाटन स्पेशल के रूप में होगी। गाड़ी संख्या 09103 सूरत-उदयपुर सिटी उद्घाटन स्पेशल ट्रेन कल सुबह 10 बजे सूरत से रवाना होगी। शाम 17:40 बजे उदयपुर सिटी पहुंचेगी। इस उद्घाटन ट्रेन में वंदे भारत के 08 डिब्बों का रैक होगा।

No comments