जयपुर के लग्जरी घडिय़ों के शोरूम में बड़ी चोरी
जयपुर में लग्जरी घडिय़ों के शोरूम राडो में बड़ी चोरी हुई है। आज तड़के 4 बजे चोर शटर तोड़कर शोरूम के अंदर घुसे। कीमती घडिय़ां भरकर ले गए। गुरुवार सुबह शटर टूटे देखकर शोरुम में चोरी का पता चला। घटना टोंक रोड पर ग्लास फैक्ट्री के पास स्थिति राडो के शोरूम की है।
एफएसएल टीम की मदद से पुलिस ने सबूत जुटाए हैं। स्पेशल कमिश्नर ओम प्रकाश ने बताया कि टोंक रोड और आसपास के इलाकों के तमाम सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि बदमाशों के आने और भागने के रास्तों का पता लगाया जा सके।

No comments