Breaking News

अब एआई संभालेगा दिल्ली का ट्रैफिक

दिल्ली में जाम से निपटने के लिए अब ट्रैफिक व्यवस्था को ार्टिफिशियल इंटेलिजेंस के सहारे चलाने की तैयारी है। केंद्र सरकार ने दिल्ली पुलिस के इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम को मंजूरी दे दी है। सीधे शब्दों में समझें तो अभी कई जगह ट्रैफिक सिग्नल तय समय या मैनुअल तरीके से चलते हैं। आईटीएमएस में सड़क पर उस समय कितना ट्रैफिक है, कहां जाम है, कहां दुर्घटना हुई है और किस रास्ते पर वाहनों की गति कम है-इन जानकारियों के आधार पर ट्रैफिक को मैनेज करने की कोशिश होगी।

No comments