भारतीय से शादी करने से वीज़ा की गारंटी नहीं मिलती': हाई कोर्ट
केरल हाई कोर्ट ने कहा है कि किसी विदेशी नागरिक को सिफऱ् भारतीय नागरिक से शादी करने से अपने आप भारतीय वीज़ा पाने का अधिकार नहीं मिल जाता। कोर्ट ने यह बात एक कपल की अर्जी खारिज करते हुए कही, जिसमें पत्नी पाकिस्तानी नागरिक है और उसने एक शादी में शामिल होने के लिए भारत आने की इजाज़त मांगी थी। पाकिस्तानी महिला की शादी एक भारतीय नागरिक से हुई है और वह अभी अपने पति के साथ विदेश में रहती है। कपल ने दुबई में शादी की थी।

No comments