Breaking News

चाय बेचने वाला पकड़ा गया:थड़ी से स्मैक और गांजा बरामद, सप्लायर्स की तलाश जारी

जालोर में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। जालोर के पुराना बस स्टैंड क्षेत्र में चाय की दुकान की आड़ में अवैध मादक पदार्थ बेचने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से भारी मात्रा में एमडीएमए, स्मैक और गांजा बरामद किया गया है। यह कार्रवाई महानिदेशक पुलिस राजीव कुमार शर्मा और अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस दिनेश एमएन के मार्गदर्शन में संचालित अभियान के तहत एएनटीएफ महानिरीक्षक पुलिस विकास कुमार के निर्देशन में की गई।

No comments