Breaking News

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से तेंदुए की मौत

राजस्थान में अलवर जिले के रैणी थाना क्षेत्र में अलवर-मंडावर मार्ग पर सड़क पार कर रहे तेंदुए की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसा गढ़ीसवाईराम में बंसीवाल पेट्रोल पंप से कुछ आगे राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 921 पर हुआ। टक्कर से तेंदुए की मौके पर ही मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि घटनास्थल के दोनों ओर पहाड़ी क्षेत्र है। तेंदुआ एक पहाड़ी से उतरकर दूसरी पहाड़ी की ओर जा रहा था।

No comments