Breaking News

नशे की हालात में टंकी पर चढ़ा युवक

बाड़मेर में नशे की हालात में एक युवक आज गुरुवार सुबह 8.30 बजे पानी की टंकी पर चढ़ गया। लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पीएचईडी हेल्पर और होमगार्ड जवान ने सूझबूझ दिखाते हुए टंकी पर चढ़े और युवक को पकड़ लिया। हालांकि युवक जवान को देखकर ब्लेड से अपने ऊपर वार किया। इससे बेहोशी की हालात में हॉस्पिटल भर्ती करवाया गया है। मामला बाड़मेर शहर गेहू रोड, रेलवे कुआं नंबर 3 स्कूल के पास का है। जानकारी के अनुसार, एक युवक गुरुवार को सुबह रेलवे कुआं नंबर 3 स्कूल के पास बनी जलदाय विभाग की टंकी पर चढ़ गया।

No comments