Breaking News

सर्जरी में एआई की संभावना पर चर्चा करेंगे एक्सपटर्:सेमिनार में देशभर से आएंगे सर्जन

बीकानेर में तीन दिवसीय एसोसिएशन ऑफ सर्जन्स ऑफ इंडिया, राजस्थान चैप्टर का वार्षिक सम्मेलन 2 से 4 अक्टूबर तक चलेगा। जिसमें सर्जरी के क्षेत्र में तेजी से विकसित हो रही आधुनिक तकनीकों, लेजर उपचार और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की संभावनाओं पर मंथन होगा। ये सम्मेलन एसपी मेडिकल कॉलेज और पीबीएम अस्पताल के सर्जरी विभाग की ओर से बीकानेर सर्जन्स सोसायटी के सहयोग से होगा। सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के सर्जरी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मनोहर लाल दावां ने बताया कि सम्मेलन के पहले दिन 2 अक्टूबर को आधुनिक सर्जिकल तकनीकों पर विशेष प्री-कॉन्फ्रेंस वर्कशॉप होगी।

No comments