पीएमश्री स्कूलों में बाल मेले के लिए 1.91 करोड़ मंजूर
राजस्थान के 639 पीएम श्री स्कूलों की बाल वाटिकाओं में अब नौनिहालों के लिए साल में दो बार खेल, रचनात्मक गतिविधियों और सीखने का उत्सव होगा। राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद ने इन विद्यालयों में ईसीसीई डे आयोजित करने के लिए 1 करोड़ 91 लाख 70 हजार रुपए की संशोधित प्रशासनिक स्वीकृति जारी की है। इसमें टोंक जिले के 16 स्कूलों के लिए 4.80 लाख रुपए शामिल हैं।
राज्य के चयनित प्रत्येक पीएम श्री विद्यालय में साल में दो बार मेले आयोजित किए जाएंगे। इनमें बच्चों को किताबों से इतर खेल और अनुभव के जरिए सीखने के अवसर मिलेंगे। बाल मेले के आयोजन के लिए प्रत्येक चयनित विद्यालय को अधिकतम 30 हजार रुपए जारी किए गए हैं।

No comments