Breaking News

पंजाब के होशियारपुर में बेकाबू होकर स्कूल बस पलटी, हादसे में कई छात्र घायल

होशियारपुर के राहत गांव के पास आज गुरूवार वीरवार सुबह बच्चों को स्कूल लेकर जा रही एक निजी स्कूल बस अचानक पलट गई। बस के पलटते ही उसमें सवार बच्चों में चीख-पुकार मच गई और कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हादसे में कई स्कूली बच्चे घायल हुए हैं। जिन्हें फस्ट एड देने के लिए भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार वीरवार सुबह निजी स्कूल की बस बच्चों को लेकर स्कूल की ओर जा रही थी। राहत गांव के पास अचानक बस का संतुलन बिगड़ गया। चालक जब तक बस को संभाल पाता, तब तक बस सड़क के किनारे से फिसल खेतों में पलट गई।

No comments