राजस्थान में छात्रवृत्ति और स्कूटी योजनाओं के आवेदन शुरू, 30 नवंबर तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन
राजस्थान के विद्यार्थियों के लिए सत्र 2026-27 में विभिन्न छात्रवृत्ति एवं आर्थिक सहायता योजनाओं के ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। आयुक्तालय, कॉलेज शिक्षा राजस्थान, जयपुर की ओर से जारी सूचना के अनुसार विद्यार्थी 30 नवंबर 2026 तक छात्रवृत्ति पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
इन योजनाओं में मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति योजना, विद्या/परित्यक्ता मुख्यमंत्री संबल योजना और देवनारायण छात्रा स्कूटी एवं प्रोत्साहन राशि योजना शामिल हैं। इसके अलावा कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना के तहत विभिन्न वर्गों की पात्र छात्राओं को लाभ दिया जाएगा।

No comments