Breaking News

प्रभु श्रीराम के राजतिलक के साथ दिव्य रामलीला का भव्य समापन

श्रीगंगानगर में सुखाडिय़ा सर्किल रामलीला मैदान में श्री हनुमान राम नाटक समिति की ओर से आयोजित दिव्य रामलीला का प्रभु श्रीराम के राजतिलक के साथ समापन हुआ। इस अवसर पर श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न और बालाजी महाराज का राजतिलक किया गया। श्रद्धालुओं ने जयकारों के साथ प्रभु का आशीर्वाद लिया। रामलीला प्रभारी मनीष असीजा ने बताया कि विधायक जयदीप बिहाणी, नगर परिषद सभापति अजय दावड़ा लक्की, पूर्व विधायक राजकुमार गौड़, विकास गौड़, श्रीकृष्ण लीला और सीताराम शेरेवाला सहित गणमान्यजनों ने राजतिलक समारोह में भाग लिया।

No comments