Breaking News

एसएन सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल को छठे स्तर का गुणवत्ता प्रमाणपत्र

श्रीगंगानगर में स्थानीय एसएन सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल को अस्पतालों की गुणवत्ता और सुरक्षा के छठे स्तर का प्रमाणपत्र मिला है। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, यह प्रमाणपत्र प्राप्त करने वाला यह संभाग का पहला अस्पताल है। हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. आरएस निर्वाण ने बताया कि यह प्रमाणपत्र नवीनतम गुणवत्ता एवं सुरक्षा मानकों के आधार पर दिया गया है। इसके लिए करीब 640 मानकों पर खरा उतरना होता है। ये मानक मरीजों की सुरक्षा, आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं, डिजिटल रिकॉर्ड और बेहतर उपचार व्यवस्था से जुड़े हैं।

No comments