नई धानमण्डी की सफाई व्यवस्था बिगड़ी
श्रीगंगानगर में नई धानमण्डी की सफाई व्यवस्था इन दिनों बिगड़ी हुई है। जगह-जगह कचरे के ढेर नजर आ रहे हैं। नालियों का गन्दा पानी सड़क पर पसरा पड़ा है।
सड़क पर फैले गन्दे पानी में मच्छर पनप रहे हैं तथा नाले की पानी निकासी बाधित होने से उसमें काई जम गई है। इन दिनों धानमण्डी में नाले किनारे पानी में मच्छर पनपने से मलेरिया की आशंका बनी हुई है।
कृषि उपज मण्डी समिति के अधिकारी और संबंधित ठेकेदार द्वारा बिगड़ी सफाई व्यवस्था की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। मण्डी के जागरूक व्यापारियों द्वारा धानमण्डी की बिगड़ी सफाई व्यवस्था को सुधारने की मांग की गई है।

No comments