बाइक सवार स्वर्णकार पर हमला करके सोने की चेन लूटी
हनुमानगढ़ के नोहर कस्बे में जहाज वाली हवेली के निकट बाइक सवार दो अज्ञात युवकों ने बाइक सवार ज्वैलर्स पर हमला करके गले से सोने की चेन लूट ली। राहगीरों ने पकडऩे का प्रयास किया, तो लुटेरे अपनी बाइक मौके पर ही छोड़ कर भाग गये। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार कस्बे के वार्ड नम्बर 35 निवासी पटेल कुमार पुत्र हरीराम सोनी ने रिपोर्ट दी कि मेरी दुकान सिंधी मंदिर रोड़ पर पीके ज्वैलर्स के नाम से है। शाम करीब साढ़े चार बजे बाइक लेकर घर की तरफ जा रहा था। रास्ते में बाइक सवार दो युवकों ने मुझे रोक लिया। बाइक की नट वायर से मेरे चोट पहुंचाई। मारपीट करते हुए मेरे गले से डेढ़ तोला सोने की चेन छीन ली।
No comments