पंचायत चुनाव में आचार संहिता की पालना करें अभ्यर्थी
श्रीगंगानगर में पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 की घोषणा के साथ संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अमित यादव ने अभ्यर्थियों से चुनाव नियमों की पूर्ण पालना करने की अपील की है।
उन्होंने बताया कि चुनाव प्रचार सामग्री पर मुद्रक और प्रकाशक का नाम-पता व प्रसार संख्या अंकित करना अनिवार्य है। नामांकन के दौरान रैली की अनुमति नहीं होगी। जिला परिषद सदस्य अधिकतम तीन, पंचायत समिति सदस्य दो और सरपंच पद के उम्मीदवार एक वाहन ला सकेंगे। चुनाव परिणाम के बाद विजय जुलूस निकालने पर भी प्रतिबंध रहेगा।

No comments