Breaking News

करंट लगने से चिनाई मिस्त्री की मौत

हनुमानगढ़ सदर पुलिस थाना क्षेत्र के गांव जंडावाली में करंट लगने से चिनाई मिस्त्री की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के पिता की रिपोर्ट मर्ग दर्ज की है। पुलिस के अनुसार मृतक हरजिन्द्र सिंह था। वह चिनाई का काम कर रहा था। इस दौरान करंट लगने से निर्माणाधीन मकान की छत से नीचे गिर गया। सिर में गंभीर चोट लगने पर उसकी मौत हो गई।

No comments