इस दिवाली घुलेगी सरस की मिठास, देशी घी से बनी मिठाइयां मिलेंगी किफायती दर पर
दीपावली पर राजस्थान के घर-घर तक सरस की मिठास पहुंचाने के लिए राजस्थान को-ऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन ने विशेष तैयारियां की हैं। प्रदेशभर में सरस ब्रांड के माध्यम से करीब 275 टन मिठाइयां बिक्री के लिए उपलब्ध कराई जाएंगी। सरस घी से निर्मित मिठाइयों की गुणवत्ता और बाजार की तुलना में किफायती कीमतों पर उपलब्ध कराई जाएगी। इसके साथ ही वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट की तर्ज पर प्रदेश के विभिन्न जिलों की पारंपरिक मिठाइयों को भी प्राथमिकता दी जाएगी। आरसीडीएफकी प्रबंध संचालक श्रुति भारद्वाज ने जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघों को त्योहार के दौरान मिठाइयों की पर्याप्त उपलब्धता, गुणवत्ता और समय पर आपूर्ति करने के निर्देश दिए हैं। सरस की मिठाइयां चिह्नित सरस बूथों, सरस पार्लरों और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से उपभोक्ताओं तक पहुंचाने की तैयारी है, ताकि लोग अपनी सुविधा के अनुसार खरीदारी कर सकें।

No comments