दिवाली से पहले कोटा को चमकाने की तैयारी
त्योहारी सीजन के चलते शहर की स्वच्छता को लेकर कोटा नगर निगम ने प्रयास तेज कर दिए हैं। इसकी मॉनिटरिंग कोटा की मेयर अनुसुईया खुद देख रही हैं। उन्होंने बताया कि शहर में त्योहारी सीजन में होने वाले कार्यक्रमों को ध्यान में रखते हुए नगर निगम की ओर से सफाई व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
मेयर ने बताया कि शहर के हर वार्ड में सफाई कर्मचारियों की संख्या में बढ़ाई गई है, ताकि हर क्षेत्र में नियमित और बेहतर ढंग से सफाई हो सके। उन्होंने यह भी कहा कि इस पूरी व्यवस्था की वह खुद व्यक्तिगत रूप से निगरानी कर रही हैं।

No comments