चुनाव के बीच पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा की अपील
राजस्थान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि राजस्थान की जनता 3 साल से बीजेपी के कुशासन से त्रस्त है। अब वक्त है कि इस अहंकारी सत्ता के खिलाफ पंचायतों में जनता का फैसला स्पष्ट और गांवों के हित में निर्णायक हो। आज पंचायती राज चुनावों के प्रथम चरण में सभी मतदाताओं से अपील करता हूं कि अपने वोट की ताकत से गांव के विकास, जनहित और लोकतंत्र की रक्षा के लिए कांग्रेस प्रत्याशियों को विजयी बनाएं और जनविरोधी जनादेश चोर भाजपा को करारा सबक सिखाएं।

No comments