दुकानें अलॉट नहीं होने पर छोटे व्यापारियों का गुस्सा फूटा
कोटा के दशहरा मैदान में हर साल आयोजित होने वाले प्रसिद्ध मेले को लेकर इस बार छोटे दुकानदारों और ठेला-रेहड़ी व्यापारियों में भारी गुस्सा और अनिश्चितता का माहौल है। सालों से मेले में फास्ट फूड और अन्य दुकानें लगाने वाले करीब 50 से ज्यादा छोटे व्यापारियों की रोजी-रोटी पर संकट आ गया है। व्यापारियों ने निगम प्रशासन और अधिकारियों पर ब्लैक में दुकानें बेचने का आरोप लगाया है।
मेले में सालों से काम करने वाले तेजमल गुप्ता ने बताया कि हम सालों से यहां दुकानें लगाते आ रहे हैं। हम सब दुकानदारों का सबका फास्ट फूड, चाट का मार्केट होता है।

No comments