Breaking News

अधिकारी बोले- किसानों को सही वजन मिलना जरूरी:मां हिंगलाज धर्म कांटे पर 10 हजार का जुर्माना लगाया

जैसलमेर जिले में धर्म कांटों की जांच के दौरान 1120 आरडी मदासर स्थित मां हिंगलाज धर्म कांटे पर 10 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया। जांच के दौरान कांटे का जरूरी सत्यापन प्रमाण पत्र नहीं मिला। इस पर विधिक माप विज्ञान विभाग ने कार्रवाई की। विभाग के अधिकारी गौरव गुप्ता ने बताया- जिले में विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत बुधवार को धर्म कांटों की जांच की गई। जांच में यह देखा जा रहा है कि वजन करने के लिए इस्तेमाल होने वाले कांटों की सही तरीके से जांच हुई है या नहीं और उनके पास जरूरी प्रमाण पत्र है या नहीं।

No comments