Breaking News

सीकर में अब ईदगाह चौराहे से जैन भवन तक वन-वे

सीकर की ट्रैफिक व्यवस्था में आज से बड़ा बदलाव हुआ है। आज से सीकर के ईदगाह चौराहे से लेकर जैन भवन का रास्ता वन वे हो गया है। अब जैन भवन से ईदगाह चौराहे तक केवल आ ही सकेंगे। वाहन ईदगाह चौराहा से जैन भवन तक जा नहीं सकेंगे। पुलिस ने ईदगाह चौराहे पर स्पाइक्स लगा दिए हैं। ऐसे में यदि कोई वाहन गलत साइड से आकर उनके ऊपर से गुजरेगा तो उसका टायर पंचर हो जाएगा। सूरजपोल गेट सहित सहित शहर की अन्य जगहों पर भी जल्द ही यह व्यवस्था लागू होगी।

No comments