Breaking News

विश्व वृद्धजन दिवस पर जिला अस्पताल में बुजुर्गों के लिए चिकित्सा शिविर

श्रीगंगानगर में विश्व वृद्धजन दिवस पर जिला अस्पताल में जागरूकता अभियान शुरू किया गया। इस दौरान रामाश्रय वार्ड में भर्ती बुजुर्ग मरीजों को पीएमओ डॉ. सुखपाल सिंह बराड़, नर्सिंग अधीक्षक रामजीलाल सिहाग और अस्पताल स्टाफ ने फल वितरित किए तथा उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। इसके बाद अस्पताल परिसर में वृद्धजनों के लिए निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया। इसमें ईएनटी, मनोरोग, नेत्र, हड्डी रोग और मेडिसिन विभाग के चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर उपचार संबंधी परामर्श दिया। शिविर में बड़ी संख्या में बुजुर्गों ने लाभ लिया।

No comments