Breaking News

श्रीनाथ कुंज में रामकथा के साथ योग-ध्यान सत्र, 4 को भंडारा

श्रीगंगानगर के सिद्ध श्री बाबा बालकनाथ सेवा प्रन्यास के 41वें वार्षिकोत्सव के तहत पुरानी आबादी स्थित श्रीनाथ कुंज सत्संग भवन में संगीतमय श्रीराम कथा के साथ प्रतिदिन सुबह 8 से 9 बजे तक हार्टफुलनेस योग एवं ध्यान सत्र आयोजित हो रहे हैं। कथा व्यास साध्वी विभानंद सरस्वती ने श्रीराम के अयोध्या आगमन, राज्याभिषेक की तैयारियों और वनगमन के प्रसंग सुनाए। साध्वी श्रुतिनंद सरस्वती ने भजनों की प्रस्तुति दी। संस्था सचिव जगदीश सिडाना ने बताया कि 3 अक्टूबर को सुबह 10 से 12 बजे तक बालसभा होगी।

No comments