Breaking News

दुग्ध हड़ताल से उपभोक्ता परेशान, सड़क पर बहाया दूध

रायसिंहनगर में दूध के उचित भाव और पशु आहार में कथित कालाबाजारी रोकने की मांग को लेकर दुग्ध उत्पादकों की हड़ताल का असर जारी है। दूध की आपूर्ति प्रभावित होने से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हड़ताल के दौरान कुछ आक्रोशित उत्पादकों ने दूध लेकर जा रहे लोगों से दूध छीनकर सड़क पर बहा दिया, जिससे तनाव की स्थिति बन गई। किसानों ने सुबह डेयरी बंद करवाई। मुख्य बाजार बंद करवाने को लेकर भी विवाद की स्थिति बनी, जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत करवाया।

No comments