स्वच्छता ही सेवा के तहत नगर परिषद प्रशासन ने बस स्टेंड में किया श्रमदान
श्रीगंगानगर नगर परिषद की ओर से स्वच्छता में सहयोग, स्वच्छ भारत विकसित भारत के तहत स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन गुरुवार को केन्द्रीय बस स्टेंड परिसर में किया गया। इस दौरान उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों और पार्षदों को 'स्वच्छता ही सेवा हैÓ की शपथ भी दिलाई गई।
इस अवसर पर नगर परिषद के नवनिर्वाचित सभापति अजय दावड़ा 'लक्कीÓ, आयुक्त मिल्खराज चुघ, एक्सईएन मंगतराय सेतिया, एईएन अमनदीप कौर, पार्षद जगदीश घोड़ेला, सुशील वर्मा, विक्रम राठौड़ सहित अन्य पार्षदगणों ने केन्द्रीय बस स्टेंड परिसर में झाड़ू लगाकर सफाई की तथा कचरा संग्रहण किया।
No comments