Breaking News

फूल बेचने वाले युवक पर हमला

श्रीगंगानगर के पुरानी आबादी पुलिस थाना क्षेत्र में कोढिय़ावाली पुलिया पर गुंडों का जमघट रहता है। आवारागर्दी करने वाले युवकों ने यहां फूल बेचने वाले युवक पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। पुलिस ने घायल युवक के पर्चा बयान पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस को दिए पर्चा बयान में 23 वर्षीय श्यामलाल पुत्र देवीलाल मराठा ने बताया कि वह कोढिय़ावाली पुलिया शिव मंदिर के आगे फूलों की दुकान लगाता है। रात दस बजे दुकान बंद करके घर जा रहा था। पुलिया पर मनोहर व कालिया आपस में झगड़ा कर रहे थे। मैंने बीच बचाव करके दोनों को अलग कर दिया। कालियां अपने घर से चार-पांच युवकों के साथ धारदार हथियार लेकर वहां आया।

No comments