धारदार हथियारों से हमला करने के आरोप में दो युवक गिरफ्तार
श्रीगंगानगर के पुरानी आबादी पुलिस ने करीब दो माह पूर्व केदार चौक के निकट एक युवक व उसके परिवार पर धारदार हथियारों से हमला करने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है।
जांच अधिकारी एएसआई छिन्द्रपाल सिंह ने बताया कि विगत अगस्त माह में केदार चौक के निकट रहने वाले चरण सिंह पुत्र धन सिंह धीवर द्वारा दर्ज करवाये मुकदमे में वार्ड नम्बर 12 केदार चौक निवासी राहुल बावरी पुत्र बजीर बावरी व दीपक पुत्र भगवती प्रसाद कोरी निवासी केदार चौक को गिरफ्तार किया गया है।

No comments