डॉ. अनिंदा सिडाना बनीं 'नेक्स्ट जेनरेशन लीडर'
श्रीगंगानगर में युवा चिकित्सक एवं मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉ. अनिंदा सिडाना ने जिनेवा स्थित इंटरनेशनल सस्टेनेबल डेवलपमेंट रिसोर्स सेंटर के 15 सप्ताह के नेक्स्ट जनरेशन लीडरशिप प्रोग्राम को पूरा किया। इस उपलब्धि पर उन्हें फेलो एवं 'नेक्स्ट जेनरेशन लीडरÓ के रूप में सम्मानित किया गया।
डॉ. अनिंदा ने मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता, युवाओं में नशे की रोकथाम, आत्महत्या रोकथाम और घरेलू हिंसा से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए काम करने का संकल्प जताया।

No comments