शहीद फायरमैन को दी श्रद्धांजलि
श्रीगंगानगर में अग्निशमन सेवा विभाग की ओर से गुरुवार को श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर विधायक जयदीप बिहाणी ने नगर परिषद अधिकारी-कर्मचारी व पार्षदों के सहयोग से 11 लाख रुपये की राशि मृत फायरमैन के परिवारजनों को देने की घोषणा की।
इस दौरान विधायक जयदीप बिहाणी, नगर परिषद के सभापति अजय दावड़ा, आयुक्त मिल्खराज चुघ, उप सभापति पति दलीप सारस्व, एक्सईएन मंगतराय सेतिया एवं फायर ब्रिगेड के फायरमैन ने जोधुपर में हुए अग्निकांड के दौरान शहीद हुए फायरमैन को श्रद्धांजलि अर्पित की।
No comments