Breaking News

जिले भर में हाइटेक सायरन प्रणाली कायम

श्रीगंगानगर शहर सहित जिले भर में सुरक्षा और आपदा प्रबंधन को अधिक प्रभावी बनाने के लिए मोबाइल सिम आधारित हाईटेक सायरन प्रणाली है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद शहर सहित जिले भर में 49 नये सायरन लगाये गये थे। इसके लिए राज्य सरकार ने बजट जारी किया था और जिला प्रशासन ने टेंडर आमंत्रित करके इस काम को सिरे चढ़ाया था। कई माह पूर्व मॉकड्रिल करके सायरनों की दशा को परखा गया था, सभी सायरन चालू हालत में मिले थे। नागरिक सुरक्षा के अधीन पहले से सात सायरन भी चालू हालत में बताये जाते हैं। सामरिक रूप से महत्वपूर्ण इस सीमावर्ती जिले में आपातकालीन हालातों से निपटने के लिए यह आधुनिक तकनीक बेहद कारगर साबित होगी।

No comments