Breaking News

मोबाइल चार्ज लगाते करंट आया, युवक की मौत

श्रीगंगानगर जिले के राजियासर पुलिस थाना क्षेत्र के गांव लालगढिय़ा में मोबाइल चार्ज लगाते वक्त करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार मृतक 19 वर्षीय विक्की सिंह पुत्र बलदेव सिंह निवासी 2 डब्ल्यू गुरूसर करणपुर था। पुलिस ने मृतक के भाई जसप्रीत सिंह की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज की है। जसप्रीत सिंह ने बताया कि विक्की मोबाइल को चार्ज पर लगा रहा था। इसी दौरान करंट लग गया और उसकी मौत हो गई।

No comments