फर्जी दिव्यांगता प्रमाण पत्र पर नौकरी लगने वाली युवती की मुश्किलें बढ़ी
श्रीगंगानगर में फर्जी दिव्यांगता प्रमाण पत्र के आधार पर जिला परिषद में नौकरी हथियाने वाली युवती की मुश्किलें बढ़ गई हैं। एसओजी की जांच में दिव्यांगता प्रमाण पत्र फर्जी पाए जाने के बाद मुकदमा दर्ज करने के लिए मामला एसपी को भेजा गया। एसपी के आदेश पर गजसिंहपुर पुलिस थाना में कर्मचारी मीनू रानी पुत्री सांवरमल निवासी 33 बीबी पदमपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
मामले के अनुसार जिला परिषद में कार्यरत मीनू रानी की ओर से नौकरी के लिए आवेदन के साथ दिव्यांगता प्रमाण पत्र प्रस्तुत किया था। चिकित्सा अधीक्षक पीबीएम बीकानेर के आदेश पर कर्मचारी मीनू रानी का दिव्यांगता परीक्षण करवाया।

No comments