Breaking News

दीवाली पर ड्राई फ्रूट्स की मिठास महंगी, पिस्ता और बादाम उछला

श्रीगंगानगर में दीवाली का त्योहार नजदीक आते ही शहर के बाजारों में मिठाइयों के साथ ड्राई फ्रूट्स की खरीदारी भी बढऩे लगी है, लेकिन इस बार मेवे खरीदने के लिए लोगों को जेब कुछ ज्यादा ढीली करनी पड़ेगी। बाजार में अधिकांश ड्राई फ्रूट्स और नट्स के भाव पिछले साल की दीवाली की तुलना में काफी बढ़ गए हैं। सबसे ज्यादा असर पिस्ता की कीमतों पर पड़ा है। फर्म भोलाराम पंसारी के संचालक सुनील साहूवाला ने बताया कि पिस्ता के दाम में करीब 20 से 25 फीसदी तक की बढ़ोतरी हो चुकी है। पहले जो पिस्ता 2200 रुपए प्रति किलो के भाव से बिक रहा था, अब उसका रेट 2600 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गया है।

No comments