Breaking News

के.सी. जैन को प्रतिष्ठित जैन रत्न पुरस्कार से किया सम्मानित

श्रीगंगानगर निवासी एवं भारतीय राजस्व सेवा के पूर्व वरिष्ठ अधिकारी के.सी. जैन को समाज, अध्यात्म और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में योगदान तथा जैन मूल्यों के प्रचार-प्रसार के लिए प्रतिष्ठित जैन रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह सम्मान नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित विश्व मैत्री एवं क्षमापना दिवस समारोह में प्रदान किया गया। के.सी. जैन वर्तमान में दिल्ली के अध्यात्म साधना केंद्र के निदेशक हैं। उन्होंने आयकर विभाग में मुख्य आयकर आयुक्त सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दी हैं।

No comments