निर्माणाधीन मकान से तीन मोबाइल फोन व नगदी चोरी
श्रीगंगानगर जिले के अनूपगढ़ की आदर्श कॉलोनी में स्थित निर्माणाधीन मकान से मार्बल मिस्त्री, मजदूर के मोबाइल व सैकड़ों रुपए चोरी हो गये। पुलिस ने अज्ञात चोरों पर मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार अजमेर जिले के रहने वाले कमलकिशोर कुमावत ने रिपोर्ट दी कि एडवोकेट निल गखड़ के आदर्श कॉलोनी में बन रहे मकान में मार्बल लगाने का काम कर रहा है। वहीं रहता है। मेरे साथ पे्रमचंद व तीन-चार लेबर भी काम करती है। इसी मकान में रहते हैं। विगत 4 अक्टूबर को सभी लोग मकान में सो रहे थे। रात के समय कोई व्यक्ति मेरा मोबाइल फोन व पे्रमचंद का मोबाइल फोन व पेंट की जेब से 800-900 रुपए चोरी करके ले गया।

No comments